जौनपुर के मछली शहर तहसील में अधिवक्ता सरजू प्रसाद बिंद के खिलाफ उनके पड़ोसी नरेश बिंद के द्वारा आरोप लगाया गया है कि अधिवक्ता उनकी आबादी की जमीन पर जबरजस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहा है नरेश बिंद मीरगंज थाना के अंतर्गत कमासिन गांव के निवासी हैं नरेश बिंद का कहना है कि अधिवक्ता सरजू प्रसाद बिंद जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि उस जमीन पर नरेश बिंद का 10 वर्षों से कब्जा है इसके बावजूद भी आपसी रंजिश के चलते मामला 3 वर्षों से न्यायालय के विचाराधीन में है उसकी विधवा माँ को भी अधिवक्ता के द्वारा गालियां दी जाती है व हर समय मारने पीटने की धमकी दी जाती है अधिवक्ता संघ की हडताल कराने की धमकी देते रहते है जिससे पुलिस वाले भी कार्यवाही करने से कतराते रहते है नरेश बिंद के परिवार वालों का कहना है कि अधिवक्ता,अधिवक्ता संघ की आड़ लेकर मेरे आबादी की जमीन पर कब्जा करने की बार-बार कोशिश कर रहा है मना करने पर भी नही मानते हैं उनके अधिवक्ता होने से मेरी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है

0 टिप्पणियाँ