जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग के जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आहूत की गयी।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
               बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में प्रचलित कुल 11558 लाभार्थियों के राशनकार्डो में आधार फीड नहीं है। उक्त के सम्बन्ध में सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित कर उनके कार्डो में तत्काल आधार फीड कराया जाये और यदि तकनीकी त्रुटि के कारण आधार फीड नहीं हो रहा हो तो उसकी सूचना खाद्यायुक्त को प्रेषित की जाये। इसी प्रकार जनपद में प्रचलित अन्त्योदय के 124572 कार्डो के सापेक्ष लगभग 4000 कार्डो पर खाद्यान्न वितरण न होने के कारण रोष व्यक्त किया गया है और सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि उक्त अन्त्योदय राशनकार्डो की पात्रता व गांव में निवास होने की स्थिति की जांच कर 15 अक्टूबर, 2021 तक कार्यवाही पूर्ण करायें, किसी भी दशा में अन्त्योदय के अपात्र लाभार्थियों के कार्ड प्रचलन में नहीं होने चाहिए और शत-प्रतिशत अन्त्योदय कार्ड पात्र व्यक्ति को ही जारी किया जाये। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि खण्ड विकास अधिकारी के स्तर से ग्राम पंचायत अधिकारी व उपजिलाधिकारी के स्तर से लेखपालों की ड्यूटी राशनकार्ड सत्यापन में लगाया गया है, किन्तु अभी तक राशनकार्ड सत्यापन की गति बहुत ही धीमी है। उक्त के सन्दर्भ में सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि जनपद में प्रचलित राशनकार्डो में कोई भी राशनकार्ड अपात्र व्यक्ति के पास न हो और प्रत्येक दशा में अपात्रों के राशनकार्ड की जांच कर निरस्त किया जाये तथा कोई भी पात्र व्यक्ति राशनकार्ड से वंचित न रहें। जनपद में कुल 42 रिक्त दुकानों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि खण्ड विकास अधिकारी व डी0सी0एन0आर0एल0एम0 के स्तर से लम्बित रिक्त दुकानों के प्रस्तावों पर नियमानुसार यथाशीघ्र निर्णय लेते हुए चयन/नियुक्ति की कार्यवाही 15 अक्टूबर तक पूर्ण करा लिया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ