वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार द्वारा बाल संरक्षण सेवा के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी के समक्ष पिछली बैठक की कार्यवृत्त अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ब्लॉक व ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक नियमित रूप से नहीं हो पा रही है जिसपर जिलाधिकारी द्वारा सभी खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त उपजिलाधिकारी को ब्लॉक व ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 15 बच्चों के आवेदन स्वीकृत करने हेतु समिति के समक्ष रखा गया जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत अन्य बालकों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया जनपद के नोडल अधिकारी द्वारा राज्यकीय बालगृह खोले जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में जमीन का चिन्हित करते हुए आगणन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को तैयार करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा प्रांतीय खंड के विकास गुप्ता को एक सप्ताह के अंदर आगणन एवं नक्शा बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बाल विवाह के सम्बन्ध में विस्तार से समीक्षा की गई। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय द्वारा अवगत कराया गया की माह मई में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसमें 04 का मौके पर जाकर बाल विवाह को रुकवाया गया एवं 01 शिकायत गलत प्राप्त हुई थी। जिलाधिकारी द्वारा चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया बाल विवाह हेतु चिन्हित जाति मजरे को केंद्रित करते हुए संस्था द्वारा बाल विवाह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। 02 अक्टूबर को समस्त ग्राम सभाओं में खुली बैठक का आयोजन किया जाना है जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बाल संरक्षण के मुद्दे यथा देखरेख संरक्षण वाले बच्चों की गणना उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के पात्र लाभार्थियों का कार्यो की चर्चा बैठक में की जायेगी।
बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, सदस्य माधुरी गुप्ता, विनय सिंह, चंद्र भूषण सिंह, प्रधानमंत्री स्टेट किशोर न्याय बोर्ड नीरज कुमार सिंह, यूनिसेफ की तरफ सेराजकुमार पालीवाल एवं अमीनुद्दीन, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, सुरेश कुमार वर्मा एसीएमओ, कुलदीप सिंह सहायक श्रम आयुक्त, जयकुमार यादव एबीएसए, रमेश कुमार यादव सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, दीपक चौबे जिला कार्यक्रम अधिकारी, बृजेश कुमार सिंह उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल जौनपुर जंक्शन, राजमणि जन विकास संस्था, मनोज कुमार पाल विदिशा परिवीक्षा अधिकारी, मुरलीधर गिरी आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ