पी.डब्ल्यू.डी. के तहत बनाई जा रही 36 सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि समय से कार्य पूर्ण कराये।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
सचिव, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन /नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर जी.एस. प्रियदर्शी द्वारा जनपद में 50 लाख के ऊपर के कार्यों की समीक्षा समस्त कार्यदायी संस्थाओं के साथ की और समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। पी.डब्ल्यू.डी. के तहत बनाई जा रही 36 सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि समय से कार्य पूर्ण कराये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सड़को में मनरेगा से पटरी की निर्माण कराया जाए। पी.डब्ल्यू.डी. के रोड में माइल्स स्टोन लगाए जाएं। सिटी रेलवे स्टेशन के पास बन रहे पुल  की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जब तक सड़क को पूर्ण नही कराते तब तक परियोजना जय प्रकाश गुप्ता का वेतन नही निकलेगा। जमैथा में गोमती नदी पर बन रहे पुल को सितम्बर 2021 तक एवं बड़ेरी में बन रहे पुल का निर्माण कार्य अक्टूबर 2021 तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ