प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि मा0 राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी नियोजन, उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव 04 सितम्बर 2021 को 12.00 बजे निरीक्षण भवन, लोनिवि जौनपुर पहुचेंगे। अपरान्ह् 01.30 बजे सामुदायिक शौचालय सरायख्वाजा का लोकार्पण, सामुदायिक शौचालय लपरी का लोकार्पण, अत्येष्टि स्थल बडउर का शिलान्यास, अत्येष्टि स्थल तरसावां का शिलान्यास, रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन लोनिवि जौनपुर में करेंगे। 05 सितम्बर 2021 को 09.00 बजे से 10.45 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई स्थान निकट होटल रिवर व्यू जौनपुर। श्री कृष्णा ग्रुप आफ एजूकेशन कोचिंग सेन्टर बडउर जपटापुर शाहगंज में 01.30 बजे शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि, अपरान्ह् 02.00 बजे निम्नलिखित सड़को व नाली का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे। ग्राम तरसावां में विधायक निधि द्वारा निर्मित इंटर लाकिंग व नाली निर्माण का लोकार्पण, ग्राम लतीफपुर में विधायक निधि द्वारा निर्मित इंटर लाकिंग व नाली निर्माण का लोकार्पण, ग्राम फरीदपुर में विधायक निधि द्वारा निर्मित इंटर लाकिंग व नाली निर्माण का लोकार्पण करेंगे। 06 सितम्बर 2021 को 09.00 बजे से 11.00 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई स्थान निकट होटल रिवर व्यू जौनपुर, 12.30 बजे लोक निर्माण विभाग की सड़को का भूमिपूजन कार्यक्रम एवं स्थानीय कार्यक्रम करेंगे।

0 टिप्पणियाँ