आगामी त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न -क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह

आगामी त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न -क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह


अक्षय मेल ब्यूरो

सलोन,रायबरेली।आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में सूची चौकी परिसर पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रक्षाबंधन पर्व एवं मोहर्रम के त्योहारों को लेकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम के त्यौहार पर इस बार भी ताजियो का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। क्योंकि देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।जिसके चलते शासन के निर्देश पर सभी बड़े सामाजिक एक धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है।कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कहा कि सलोन कस्बा के ताजिएदार इमामबाड़े में ताजिया बनाकर वहीं पर इबादत कर सकते हैं जिसमें सिर्फ पांच लोग ही मौजूद रहेंगे।सभी लोग नियमों का पालन करेंगे उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।वहीं सूची चौकी प्रभारी मृत्युंजय बहादुर ने कहा की रक्षा बंधन और मोहर्रम का पर्व बलिदान त्याग और भाई बहन के प्यार का त्यौहार है इसमें अशांति का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर किसी तरह का कुछ ऐसा पोस्ट ना करें जिससे कोई आहत हो सभी लोग त्योहारों को आपस में मिलजुल कर मनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ