पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार साहनी जौनपुर के कुशल निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर एंव थानाध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे वाँछित वारण्टी/वाँछित अभियुक्त अभियान में दिनांक- 20/08/2021 को पर्याप्त फोर्स के साथ उ0नि0 चन्द्रकेश शर्मा मय हमराह हे0का0 करीमुल्ला, का0 चन्दन यादव, का0 निशान्त कुमार राय के मई नहर पुलिया के पास एक अदद डीजे मशीन स्टूडियो मास्टर अभियुक्तगण 1.कमलेश बिन्द पुत्र रामकेवल बिन्द ग्राम मई थाना बक्शा जनपद जौनपुर व 2.रंजीत बिन्द पुत्र सहदेव बिन्द ग्राम कुंघुवा थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर के पास से बरामद किया गया जो थाना हाजा के मु0अ0सं0- 123/2021 धारा- 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित है । बरामदगी के उपरान्त बरामदशुदा डीजे मशीन मय अभियुक्तगण को थाने पर लाकर विधिक कार्यवाही की जा रही है । बरामदगी एवं अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी से जनपद में इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगेगा ।
*गिरफ्तारअभियुक्तों का नाम व पता-*
1.कमलेश बिन्द पुत्र रामकेवल बिन्द ग्राम मई थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
2.रंजीत बिन्द पुत्र सहदेव बिन्द ग्राम कुंघुवा थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 123/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बक्शा जनपद जौनपुर
*बरामदगी का विवरण-*
1.एक डीजे मशीन स्टूडियो मास्टर
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1.उ0नि0 श्री चन्द्रकेश शर्मा थाना बक्शा, जौनपुर।
2. हे0का0 करीमुल्ला थाना बक्शा, जौनपुर।
3. का0 चन्दन यादव, का0 निशान्त कुमार राय थाना बक्शा, जौनपुर।

0 टिप्पणियाँ