मुसाफिरखाना/अमेठी। मास्टर का पुरवा पूरब बेसारा में रविवार की शाम आल्हा गायन के नाम रही। पारंपरिक बुंदेली विधाओं पर केंद्रित कार्यक्रम आल्हा गायन’ के स्वर बिखेरे गए आल्हा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मुसाफिरखाना क्षेत्र के ग्राम मास्टर के पुरवा पूरब बेसारा मे यादव महा संगठन द्वारा आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इनका मानना है कि आल्हा अवधि गीत जैसे पुरानी प्रचलित परंपरा खत्म होती जा रही है। इसी को बचाये रखने व युवा वर्ग के लोगो को इससे जुड़ने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम किया गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र से आये आल्हा गायन अपनी टीम के साथ आल्हा गायन की मनोहारी प्रस्तुति दी और अपनी प्रखर आवाज और विशिष्ट गायन शैली से गुंजायमान कर दिया। आल्हा की प्रस्तुतियों में उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और आल्हा उदल की लड़ाई, माड़ोगढ़ की लड़ाई का वर्णन ओज पूर्ण आवाज में सुनाया।इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि राजकुमार यादव शाहगढ़ ब्लाक प्रमुख सदाशिव यादव जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव उर्फ़ मोनू प्रधान आशीष यादव अक्षय मेल समाचार पत्र के संपादक अक्षय प्रताप यादव लकी यादव शिवा यादव शत्रुघ्न यादव हर्ष यादव जय बहादुर यादव राम उजागिर यादव शैलेंद्र यादव शुभम यादव प्रदीप प्रेमचंद्र यादव शिवा यादव अजय यादव जग प्रसाद यादव राम प्रसाद यादव उदयराज यादव मुन्ना भाई हंसराज यादव बीडीसीअजय यादव रंग बहादुर यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ