प्रदेश की महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में किया गया।

  अक्षय मेल समाचार जौनपुर 

              इस दौरान मिशन शक्ति के पहले व दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों, ग्राम प्रधान एवं स्वंय सहायता समूहों को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।      
  मा0 राज्यमंत्री ने मिशन शक्ति के तहत सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी ने अपने दायित्वों का बहुत अच्छे से निर्वहन किया है, जिसके कारण उन्हें पूरे प्रदेश में सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाने चाहिए। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक महिलाओं को भागीदार बनाकर उनके जीवन स्तर को उठाया जाए। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस दौरान मा0 मंत्री जी के द्वारा अपील किया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रहे योजना 1090, 1076, महिला हेल्प डेस्क का उपयोग अवश्य करें।
                जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन महिला सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है, महिला अपराध के प्रति कम से कम समय में अपराधियों को सजा दिलाए जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता है ताकि वह दूसरों पर निर्भर न रहे। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना मानसिक मनोबल मजबूत करें। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में टाइकांडो का प्रशिक्षण दिए जाने का भी निर्देश दिया।
                अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉ0 अंकिता राज द्वारा बताया गया कि महिलाओं को स्वयं, सशक्त, स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है।
        जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य तब सार्थक होगा जब  बस में बैठी महिला, कार्यालय में कार्यरत सहित प्रत्येक जगह खुद को सुरक्षित महसूस करें।
                जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के रु 7000 लाभार्थियों को पीएफएमएस के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उनके खाते में भेजी गई है साथ ही पति के मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के जनपद जौनपुर के 67700 लाभार्थियों के खाते में 15 सौ रुपए की द्वितीय किस्त की धनराशि उनके खाते में आज ही प्रेषित कर दी गई है। इस दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया तथा मा0 राज्यमंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला को महिला अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा राखी बांधी गई और कार्यक्रम में उपस्थित
महिलाओं को झांसी की रानी स्वयं सहायता समूह द्वारा बनायी गयी राखी तथा मास्क वितरित किया गया।
                 इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, सीएमओ डॉ जी एस बी लक्ष्मी सिंह, जाह्नवी श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की प्रान्तीय उपाध्यक्ष सरिता सिंह द्वारा भी अपने वक्तव्य व्यक्त किये गए।
                इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी चंदन राय, महिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबिता, सुधा सोनकर, राकेश, केदारनाथ प्रजापति, सुनील आदि उपस्थिति थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ