कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण-पत्र, बीज किट/कृषि उपकरण आदि से किया लाभान्वित-उपमुख्यमंत्री







कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण-पत्र, बीज किट/कृषि उपकरण आदि से किया लाभान्वित-उपमुख्यमंत्री

रिपोर्ट_नीलम

अक्षय मेल अमेठी


सरकार का थ्री टी का मंत्र ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट वरदान साबित:  डाॅ दिनेश शर्मा





रायबरेली 04 जुलाई, 2021
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने विकासखंड बछरावां के सभागार में ग्राम विकास, कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), एनआरएलएम, कृषि एवं पशु विभाग के पात्र लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, बीज किट/कृषि उपकरण आदि वितरण कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया। पशुपालन विभाग के बैंयाॅड पोल्ट्री योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना आदि कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र के साथ ही तालाब आवंटन, आवास, वरासत के भी लाभान्वित को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रभारी मंत्री ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत के तहत प्रधामंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी व किसानों की आय को सुरक्षित रखनें के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा चलाई जा रही है। जिसके तहत जनपद में विगत 1 से 7 जुलाई तक फसल बीमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने विकास खण्ड बछरावा से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी जानकारी व उपलब्धियां आमजनमानस व किसानो तक पहुचाने के लिए मोबाइल वैन जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो सभी विकास खंडों, तहसीलों आदि प्रमुख चौराहे स्थानों पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सम्बन्धित जानकारियां व उपलब्धियां किसानों व आम जनमानस को करायेंगी।
  प्रभारी मंत्री/उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षो में सफलता के नित नए कीर्तिमान स्थापित किये है। जनकल्याणकारी नीतियों से जनपद के जीवन में खुशहाली लाने के साथ ही प्रदेश में विकास और औद्योगीकरण की नई बयार बही है। हमारा प्रदेश आद्युनिक न्यू उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की डगर पर तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। कोरोना काल में भी यूपी में पत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ा है। इस साल मार्च तक विदेश निवेशों के द्वारा 4861 करोड़ निवेश किया गया है। सरकार द्वारा जीवन भी और जीविका भी के मंत्र को साकार करने का काम किया है। थ्री टी का मंत्र जिसमें ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट वरदान साबित हुआ है। कोरोना संक्रमण तेजी से घटा है प्रदेश शीघ्र ही कोरोना मुक्त प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। जनपद रायबरेली में भी अब लगभग 700 आघुनिक स्वास्थ्य आक्सीजन व वेटीलेटर आदि सुविधाओं से युक्त है। एम्स और अन्य अस्पतालों को जोड़ा जाए तो इसी संख्या 1400 है। जनपद में सम्भावित कोरोना तीसरी लहर से निपटने के लिए बच्चों के लिए प्रदेश सहित जनपद में भी तीन स्थानों पर पीकू बैड अद्युनिक सुविधा युक्त बैड उपलब्ध है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण व अन्य योजनाओं के तहत मुफ्त राशन दिया जा रहा है तथा कई योजनाओं से आम जनमानस को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री/उपमुख्यमंत्री द्वारा सरकार की अन्य योजनाओं के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण से निपटने आदि सहित विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना कम हुआ है पर खत्म नहीं हुआ है इसलिए पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। कार्यक्रम का सकुशल संचालन डीडीओं एस.एन. चौरसिया द्वारा किया गया।
इसी दौरान उपमुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावां का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहे वैक्सीनेशन टीकाकरण की व्यवस्थाओं आदि जानकारियों का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन टीकाकरण कराने आये व कराते हुए आमजन लोगों से उनका कुशलक्षेम पूछा और कहा कि टीकाकरण ही कोरोना संक्रमण से बचने का एक सुरक्षा कवच है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीरेन्द्र सिंह को निर्देश दिये कि कोरोना वैक्सीनेशन टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करते हुए जनपद को कोरोना मुक्त कराने में आगे आये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड के पात्र लाभार्थियों को वितरण के साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों को मेडिकल किट  आदि वितरित की। कार्यक्रम का संचालन बछरावां विधायक रामनरेश रावत द्वारा किया गया। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री/प्रभारी मंत्री डाॅ दिनेश शर्मा द्वारा बछरावां विधायक के निवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं सहित कोरोना संक्रमण से बचाव आदि की जानकारी विस्तार से मीडिया बंधुओं को दी।
इस मौके पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व उमेश द्विवेदी, विधायक राम नरेश रावत, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह आदि गणमान्य जनों सहित उप निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, मो0 राशिद, एसडीएम सविता यादव, अतुल सिंह, प्रीति पांडे, डीडीओं एस0एन0 चौरसिया, पीडी प्रेमचन्द्र पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ