राना बेनीमाधव बक्श सिंह” की जयन्ती इस वर्ष अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा
रिपोर्ट_नीलम
अक्षय मेल अमेठी
रायबरेली। अवध केसरी ”राना बेनीमाधव बक्श सिंह” की जयन्ती इस वर्ष भव्यता के साथ आयोजित की जायेगी उक्त निर्णय राना बेनीमाधव बक्श सिंह स्मारक समिति रायबरेली की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष इन्द्रेश विक्रम सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों का आहृवान किया कि वे पूरे मनोयोग से कोविड-19 निर्देशों को पालन करते हुए आयोजन को भव्य स्वरूप देने का प्रयास करें। उपाध्यक्ष डा0 मनीष सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष जयन्ती के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें देश के प्रतिष्ठित रचनाकर कविता-पाठ करेंगे। पूर्व विधायक गजाधर सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राघेवन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेन्द्र सिंह, इंजीनियर विजय रस्तोगी ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने सुझाव रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष प्रकाशित होने वाली स्मारिका ’अवध केसरी’ को स्वाधीनता आन्दोलन को समर्पित किया जाये।
इस अवसर पर डा0 राधेरमण त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना, एडवोकेट अजय सिंह, इंजी0 संतोष सिंह, आर0बी0 सिंह, गोपाल खन्ना, सूरज शुक्ला, डा0 आजेन्द्र प्रताप सिंह रोहित सिंह, जय सिंह सेंगर, आर0आर0 सिंह, शिवम् सिंह, उपाध्यक्ष डा0 शशिकान्त शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान, सुनील भदौरिया, आशुतोष सिंह, सभासद एस0पी0 सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित समस्त सम्मानित जनों के प्रति राना समिति के कार्यक्रम संयोजक उपमेन्द्र सिंह ने आभार प्रकट किया।

0 टिप्पणियाँ