राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण जन आंदोलन में की भागीदारी_
अक्षय मेल ब्यूरो
रायबरेली!
राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री विनीत मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सौरभ उपाध्याय, राष्ट्रीय संरक्षक अमरनाथ तिवारी हरीश शर्मा, प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश आदर्श अवस्थी और उनकी टीम द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण महा अभियान जन आंदोलन 2021 के अंतर्गत हमारा संगठन पहले से ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम कर रहा है संगठन के सभी पदाधिकारी एवं अन्य साथी उपस्थित होकर समूह के वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि किसी भी कार्य में जब तक आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक उस कार्य की सफलता पूर्णतया सुनिश्चित नहीं की जा सकती सरकार की मंशा है कि प्रत्येक क्षेत्र में जैसे सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर राजनीतिक मंचों तक पुरुषों के साथ साथ महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाए माननीय प्रधानमंत्री मोदी सरकार उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार के कुशल नेतृत्व में यह कार्य बखूबी संपन्न हो रहा है आज महिलाएं छोटे-छोटे उद्यमों के जरिए सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ठीक उसी प्रकार से पुरुष और महिलाओं को मिलकर वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा *

0 टिप्पणियाँ