जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अंतिम परिणाम घोषित करते हुए 43 मत प्राप्त कर विजेता श्रीकला रेड्डी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना द्वारा जनपद के अध्यक्ष जिला पंचायत पद हेतु आज मतदान पूर्वाह्न  11.00 बजे से अपराहन 3.00 बजे तक संपन्न हुआ। 83 सदस्यों ने मतदान किया। अपराहन 3.00 बजे से मतगणना की गई, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अंतिम परिणाम घोषित करते हुए 43 मत प्राप्त कर विजेता श्रीकला रेड्डी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दूसरा स्थान नीलम को प्राप्त हुआ जिन्होंने 28 मत प्राप्त किया। निशी यादव को 12 मत तथा रीता पटेल को शून्य मत प्राप्त हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ