जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा निर्माणाधीन आजमगढ़-जौनपुर फोरलेन के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता राजेश कुमार द्विवेदी को निर्देशित किया कि मजदूरों के संख्या बढ़ाते हुए प्रसाद कॉलेज के पास की सड़क जुलाई 2021 तक प्रत्येक दशा में चालू कर दी जाए और पोस्टमार्टम हॉउस के सामने वाले पूल के निर्माण का कार्य 10 जुलाई तक पुर्ण करा लिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी राज कुमार द्विवेदी, ई.ओ. नगरपालिका संतोष मिश्रा उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ