राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में (बी.एफ.एफ.सी) छात्रों के भर्ती अभियान का शुभारंभ
रिपोर्ट_ नीलम
अक्षय मेल अमेठी
फुरसतगंज अमेठी! राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय फुरसतगंज में बीएफएफसी छात्रों के भर्ती अभियान का शुभारंभ राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय फुरसतगंज अमेठी द्वारा 7 जुलाई से 9 जुलाई 2021 तक बेसिक फायर फाइटिंग कोर्स (बी.एफ.एफ.सी.)छात्रों के लिए भर्ती अभियान का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर छात्रों के विभिन्न शारीरिक और लिखित परीक्षा सहित चयन प्रक्रिया आयोजित करने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली से ऋषिकेशन और सुश्री सविता राय की टीम का आगमन हुआ! इस मौके पर राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों के प्रमुख प्रोफ़ेसर डॉ जे के चौकियाल व अन्य अकादमिक कर्मचारी गण मौजूद रहे!

0 टिप्पणियाँ