जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा निर्माणाधीन एस.टी.पी प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया गया

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया, जिसमें प्रशासनिक भवन अर्धनिर्मित और फिनिशिंग कार्य अवशेष मिले जिन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।  एस.टी.पी का विभिन्न स्तरों पर सीवर का सिविल वर्क कार्य प्रगति पर मिला। सीवेज टैंक, ट्रीटमेंट टैंक पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा था, ठेकेदार के द्वारा बताया गया कि तकनीकी के कार्य के लिए जल निगम की टीम वाराणसी से आई हुई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर सीवर लाइन पड़ रही है। ठेकेदार द्वारा जिलाधिकारी को मानचित्र के माध्यम से बताया गया कि पंच हटिया से लेकर सेंटपैट्रिक तक सीवर लाइन पड़ चुकी है। सेंट पैट्रिक से आगे सिपाह तक बहुत जल्द ही सीवर लाइन डाल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मियांपुर से कलेक्ट्रेट एवं जोगियापुर तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, पुल के बगल वाला पंपिंग सेट स्टेशन जल्दी तैयार कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट के प्रगति के संबंध में निर्देशित किया गया कि इस कार्य को अक्टूबर 2021 तक प्रत्येक दशा में पूरा कर किया जाए।
                  जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम के ऐई, जेई को निर्देशित किया गया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराएं। अमृत योजना के ठेकेदार ऐई एवं जेई अनुपस्थित मिले, कार्य की प्रगति बहुत खराब मिली अतः ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही एवं ऐई एवं जेई  का वेतन रोकने रोकने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ