शासन द्वारा दिनांक 04 जुलाई को वृक्षारोपण अभियान के तहत 25 करोड़ पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसी क्रम में आज जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया। पुलिस लाइन्स जनपद जौनपुर में श्री संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री अशोक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन्स एवं श्री रजत पाल राव प्रतिसार निरीक्षक द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व पुलिस फोर्स द्वारा अपने अपने थाना प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

0 टिप्पणियाँ