अजय कुमार साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 30.06.2021 को ग्राम रैभानीपुर में पोखरे के किनारे मिली अर्द्धनग्न लड़की के शव के सम्बन्ध में घटित घटना का सफल अनावरण प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय थाना बदलापुर जौनपुर व एसओजी व सर्विलांस की टीम के द्वारा किया गया तथा आज दिनांक 04.07.2021 को घटना में शामिल अभियुक्त मृतका के भाई राय साहब प्रजापति व मृतका की मां नगीना प्रजापति को उनके घर से समय 09.00 बजे अन्तर्गत जुर्म धारा 302/201 भादवि में गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 30.06.2021 को वादी मुकदमा श्री दयाराम प्रजापति पुत्र स्व0 नन्हकू प्रजापति ग्राम रैभानीपुर थाना बदलापुर जौनपुर ने थाना बदलापुर पर इस आशय की तहरीर दिया कि दिनांक 29.06.21 की रात्रि को मै अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो रहा था कि रात्रि करीब 11.30 बजे मेरा लडका लाल साहब जागकर देखा कि मेरी नाबालिग लडकी उम्र करीब 17 वर्ष अपने विस्तर पर नही है । जिसकी सूचना मेरे पुत्र ने तुरन्त अपनी मां को बताया उसके बाद हम सब परिवार के लोग मिलकर लड़की की तलाश किये लेकिन कही नही मिली । दिनांक 30.06.2021 को सुबह 05.30 बजे मेरे पुत्री की लाश पास के सूखे ताबाल के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिली मुझे विश्वास है कि मेरे गांव के ही विनोद प्रजापति ,रोहित प्रजापति ,सोनू प्रजापति ,मोनू प्रजापति ,लड्डू प्रजापति द्वारा मिलकर मेरी पुत्री की हत्या कर शव को फेका गया है । जिस पर थाना बदलापुर पर मु0अ0स0 198/2021 धारा 147/302/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्र0नि0 बदलापुर पवन कुमार उपाध्याय द्वारा प्रारम्भ की गयी । शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट से ज्ञात हुआ कि मृतका 08 माह की गर्भवती थी तथा उसकी मृत्यु नाक मुह दवाने के कारण दम घुटने से हुई है । जिसके सम्बन्ध में मृतका परिजनो से पूछताछ किया गया तो पता चला कि मृतका की मां नगीना प्रजापति व उसके भाई राय साहब प्रजापति को लड़की के गर्भवती होने की जानकारी थी । राय साहब प्रजापति व उसकी मां नगीना प्रजापति द्वारा लड़की से यह बात जानने की कोशिश कर रहे थे कि बच्चा किसका है परन्तु वह नही बताती थी जिसके कारण दिनांक 29.06.2021 को मृतका के भाई राय साहब प्रजापति ने मक्के के खेत में ले जाकर उसका मुह व नाक दवाकर हत्या कर दिया तथा हत्या करने की सूचना अपनी मां को दिया दोनो ने मिलकर शव को सूखे पोखरे के किनारे ले जाकर डाल दिये तथा घटना को दूसरा रूप देने के लिये राय साहब प्रजापति ने उसके कमर के ऊपर के कपडे निकाल दिये ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-रायसाहब प्रजापति पुत्र दयाराम प्रजापति ग्राम रैभानीपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष
2. नगीना प्रजापति पत्नी दयाराम प्रजापति ग्राम रैभानीपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 48 वर्ष
*आपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0सं0 198/2021 धारा 302/201 भा.द.वि. थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1- प्र0नि0 पवन कुमार उपाध्याय थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
2- हे0का0 मनीष सिंह,हे0का0 वशिष्ट नरायण सिंह,का0 अभिषेक कुमार,म0का0 दीप्ति द्विवेदी,म0का0 सन्ध्या तिवारी थाना बदलापुर जौनपुर।

0 टिप्पणियाँ