रिपोर्ट शेर खान
अक्षय मेल अमेठी
महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामलों मे त्वरित कार्यवाही व प्रकरणों का सम्यक निराकरण के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच सुजाता सिंह द्वारा अभियान चलाकर निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये थे।
उक्त के क्रम श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय कैसरगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज श्री हर्ष वर्धन सिंह के नेतृत्व में थाना कैसरगंज पर भी उक्त के सम्बन्ध में कार्यवाही प्रचलित है।
उक्त के क्रम मे थाना स्थानीय पर सोनी पत्नी फिरोज हुसैन निवासी मीरपुर थाना कैसरगंज बहराइच द्वारा इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उसके पति फिरोज पुत्र अल्लन द्वारा आये दिन उसको मारा पीटा जाता था।
जिसके कारण वह अपने मायके रह रही थी।
उक्त के क्रम में निरीक्षक श्री गजेन्द्र राय व म०का० चांदनी वर्मा, म०का० रेनू बाला द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनके साथ बातचीत करते हुए समझा बुझाकर दोनो पक्षों मे सुलहनामा कराते हुए एक कराया गया
और हँसी-खुशी सोनी और उसका पति थाने से रुकसत हुए।
उन्हें इस बात का विश्वास दिलाया गया कि समय समय पर थाने की पुलिस घर पर जाकर हाल-चाल लेती रहेगी।

0 टिप्पणियाँ