रिपोर्ट_ शेर खान
अक्षय मेल अमेठी
अवगत कराना है की आज थाना नानपारा क्षेत्र से चोरी एवम नकबजनी में गिरफ्तार किए गए 04 अभियुक्तों को नानपारा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, इसी दौरान उन चार अभियुक्तों में से दो अभियुक्त (1)राजा पुत्र अब्दुल कादिर
(2)मुन्ना उर्फ शरीफ पुत्र जमालुद्दीन निवासीगण महराजगंज थाना हरदी जनपद बहराइच पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए, प्रकरण की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदया द्वारा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराते हुए अभियुक्तों को पेशी पर लेकर आए हुए एक दरोगा व चार आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लापरवाही बरतने के आरोप में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुए हेतु पुलिस की चार टीमें लगाई गई है।


0 टिप्पणियाँ