नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने अवगत कराया है कि 01 जुलाई 2021 को शहर के यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु 30 जून 2021 से 01 जुलाई 2021 को बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में लॉटरी सिस्टम के माध्यम से 520 ई-रिक्शा चालकों को 8 रूट नंबर आवंटन किया गया तथा सुगम संचालन हेतु अग्रिम निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया है कि एक बार लाटरी सिस्टम के माध्यम से आवंटित रूट में 03 महीने से पूर्व रोड पर कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा, अपरिहार्य कारणों से उत्पन्न होने की दशा में 03 माह बाद ही नगर पालिका में प्रार्थना पत्र देकर परिवर्तन किया जा सकेगा । जोकि नगर मजिस्ट्रेट सीओ सिटी, अधिशासी अधिकारी, यातायात निरीक्षक की गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा। निर्धारित रूट के अतिरिक्त अन्य किसी रूट का ऑटो/ई-रिक्शा यदि किसी विशेष कारण जैसे फुल रिजर्व/चिकित्सकिय के अतिरिक्त पाया जाता है तो उसका ई-रिक्शा संबंधित चौकी में जमा करा दिया जाएगा। जिसका समस्त उत्तरदायित्व चालक का होगा। 05 जुलाई 2021 दिन सोमवार को लाटरी के माध्यम से रूटों के रजिस्ट्रेशन हेतु अंतिम तिथि होगी। इसके बाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा । शहर के मुख्य 08 मार्गों में 520 ई रिक्शा का रुट निर्धारण लॉटरी सिस्टम से निर्धारित किया जा चुका है व 07 अन्य नए रूट दिनांक 5 जुलाई 2021 को रूट निर्धारण लॉटरी सिस्टम द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ