जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दृष्टिगत जनपद जौनपुर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम, पर्याप्त पुलिस बल के साथ ड्रोन कैमरे से की जायेगी निगरानी तथा कलेक्ट्रेट को जाने वाले रास्तो पर किया गया रुट डायवर्जन

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
दिनांक- 03 जुलाई 2021 को जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के दृष्टिगत जौनपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट के चारो तरफ सीसीटीवी कैमरा वीडियों ग्राफी की व्यवस्था की गयी है इसके अलावा ड्रोन कैमरे की सहायता से निगरानी की जायेगी तथा कलेक्ट्रेट के चारो तरफ व मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। शनिवार को लाकडाउन के दृष्टिगत  सभी प्रकार की दुकाने बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट को जाने वालो रास्तो पर रुट डायवर्जन किया गया है जो निम्नवत है।
1. लाइनबाजार तिराहा हनुमान मंदिर से होकर कलेक्ट्रेट जाने वाला रास्ता पूर्णतया बंद रहेगा।
2. शेखपुर तिराहा ( जेल तिराहा ) से अम्बेडकर तिराहा पर कोई भी वाहन नही चलेंगे।
3. जोगियापुर पुल की तरफ से आने वाले वाहन दाहिने रोडवेज की तरफ से होकर जायेंगे।
 
4. टीडी कालेज की तरफ से आने वाले वाहन सीधा जेसीज की तरफ जायेगें, कलेक्ट्रेट की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
5. अम्बेड़कर तिराहा की तरफ से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट की तरफ नही आयेंगे यूटर्न लेकर थाना लाइनबाजार होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
6. स्टेट बैक के सामने की गली पूर्णतया बंद रहेगी।
7. गाड़ियों की पार्किंग अम्बेड़कर तिराहे पर की जायेगी।
8.      जिला पंचायत सदस्य वोटिंग के लिए अम्बेडकर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहा तक अपने वाहन से जा सकेंगें, वहां से उतरकर पैदल कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से जायेंगें। गाड़िया वापस होकर अम्बेड़कर तिराहा पर पार्क की जायेगी।
9.  जिले में धारा 144 लागू है, जिसका कड़ाई से पालन कराया जायेगा।
10. मतदान के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जायेगा।
11.  रुट डायवर्जन सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक लागू रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ