10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन स्तर पर बैंक वसूली के अधिकाधिक वादों का निस्तारण के सम्बन्ध में विचार विमर्श हेतु रमेश दूबे, नोडल अधिकारी लोक अदालत/अपर जिला जज एवं श्रीमती शिवानी रावत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की सह अध्यक्षता में ए0डी0आर0 भवन, दीवानी न्यायालय, जौनपुर में आज 21 जून 2021 को समय 01.30 बजे बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रबन्धक गण द्वारा बताया गया कि ऋणी को नोटिस प्रेषित किये जाने हेतु वाद चिन्हित कर लिये गये है, प्राथमिकता के आधार पर नोटिस तैयार की जा रही है, जल्द ही उचित माध्यम से प्रेषित कर अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराया जायेगा।
बैठक में अध्यक्षगण द्वारा समस्त बैंक प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया व्यक्तिगत रूचि लेते हुए आगामी लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें तथा यदि किसी भी प्रकार कि कोई समस्या हो तो मुझे अवगत कराये, उसका समाधान कराया जायेगा। इस पर शाखा प्रबन्धकगण द्वारा निस्तारण में पूर्ण सहयोग हेतु प्रतिबद्धता जाहिर किया गया।
इस अवसर पर यूनियन बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक एवं बड़ौदा यू0 पी0 बैंक के शाखा प्रबन्धकगण उपस्थित हुए।

0 टिप्पणियाँ