ज्येष्ठमास के चौथे मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य ने किया प्रसाद वितरण








अक्षय प्रताप यादव।
अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी ।ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार के अवसर पर स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के वभिन्न हिस्सों में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया ।भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया है । दादरा गांव स्थित बूढ़े बाबा मंदिर पर वरिष्ठ सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव के नेतृत्व में समर्थको ने प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया । 




इस दौरान सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता विजय यादव अंजनी श्रीवास्तव दिनेश यादव  अक्षय मेल समाचारपत्र के राज्य ब्यूरो हरि प्रसाद यादव जितेंद्र सिंह मनोज यादव  प्रदीप यादव शिवम् यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए ।वहीं दादरा गांव के पास ही मंदिर पर रमाकांत तिवारी द्वारा आयोजित भंडारे में ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव बीडीसी जय प्रकाश सिंह ग्राम प्रधान संदीप सिंह सोनू राजू ओझा मोहित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।सपा ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष जग प्रसाद यादव ने सपाइयों के साथ प्रसाद वितरण किया ।घनश्याम सिंह देवी सरन शकील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ