अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अवगत कराया है कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के अनुपालन के क्रम में फूट सेफ्टी आॅन व्हील के माध्यम से खाद्य कारोबारकर्ताओं/उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता, स्वच्छता तथा रख-रखाव के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतुु 21 जून 2021 से 22 जून 2021 तक दो दिवसीय अभियान के अन्तर्गत जनपद में जागरूकता कार्यवाही की जा रही है।
आज मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित राजेश मौर्य, रघुनाथ प्रसाद पटेल, सूर्यमणि, अमरदेव सिंह कुशवाहा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण, जौनपुर द्वारा कलेक्टेªट परिसर से निकलकर तहसील मड़ियाहॅू स्थित रामदयालगंज बाजार, मड़ियाहॅू बाजार एवं रामपुर बाजार में कुल 31 नमूनें सग्रहीत करते हुए जांच करवाया गया, जिसमें से 06 अधोमानक पाये गये एवं 25 नमूनें विशुद्ध पाय गये।

0 टिप्पणियाँ