रिपोर्ट_मनोज यादव
अक्षय मेल अमेठी
नहर में नहीं आ रहा पानी किसानों को हो रही परेशानी
शुकुल बाजार अमेठी जहां सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करती है वही विकासखंड शुकुल बाजार के अंतर्गत नहर में पानी न आने के चलते किसानों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों धान की फसल लगाने का समय चल रहा है धान की नर्सरी तैयार है ऐसे में सिर्फ बरसात के सहारे किसान धान की रोपाई नहीं कर सकते। विकासखंड शुकुल बाजार के अंतर्गत दो नहरे संचालित होती हैं जिसमें एक गेंरावा रजबहा और दूसरी सुबेहा रजबहा है लेकिन ना तो गेंरावा ना ही सुबेहा रजबहा में टेल तक पानी पहुंचा जबकि दोनों नहरों से हजारों किसानों की खेती-बाड़ी होती है ऐसे में नहर में पानी ना आने के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जागरूक किसानों की मानें तो धान की खेती के लिए पानी प्रमुख तौर पर चाहिए जिसमें क्षेत्र में अभी इतनी बरसात नहीं हुई कि धान की रोपाई बरसात के पानी के सहारे की जा सके। जिन किसानों के पास समरसेबल की व्यवस्था है वह तो धान की रोपाई कर ले जा रहे हैं लेकिन जिन किसानों की धान की रोपाई नहर के पानी के सहारे होनी है वह किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। और बेहद परेशान दिखाई दे रहे हैं वहीं सुबेहा रजवाहा के अध्यक्ष शेषनाथ तिवारी का कहना है कि इंदिरा नहर में सिल्ट जमा हो जाने के कारण नहरो में पानी नहीं आ सका जैसे ही सिल्ट की सफाई होगी नहरो में पानी आएगा लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जब किसान को धान की रोपाई करनी है ऐसे में किसानों को टेल तक पानी चाहिए जबकि दोनों नहरों में आधे रास्ते तक ही पानी पहुंच पाता हैंक्षेत्रीय किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से टेल तक पानी पहुंचाए जाने की मांग की है। तथा धान के सीजन में अनवरत नहर चलाए जाने की मांग की है जिससे किसान धान की रोपाई कर सके तथा सही उपज पैदा कर सकें। जागरूक किसान सतीश मिश्रा कहते हैं कि पूर्व की सरकारों में पूरे 5 वर्ष तक शुकुल बाजार की नहर में पानी आया ही नहीं था उसके बाद जब भाजपा की सरकार बनी राज्य मंत्री सुरेश पासी ने संज्ञान लिया नहर की खुदाई कराई फिर नहर में पानी आना शुरू हुआ लेकिन धान की सीजन में टेल तक पानी ना मिलने की वजह से परेशानी हो रही है।

0 टिप्पणियाँ