रिपोर्ट_मनोज यादव
अक्षय मेल अमेठी
बैंकों की चेकिंग कर पुलिस ने की सोशल डिस्टेंसिंग की अपील
बाजार शुकुल शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित बैंकों में चेकिंग कर जहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं बैंकों में मौजूद लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील की
शांति सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने हेड कांस्टेबल सिव मूर्ति , हेड कांस्टेबल , राज बहादुर निरंजन , कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल, संगम, सहित पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय कस्बा सहित बैंक ऑफ बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक सहित थाना क्षेत्र में मौजूद बैंकों में चेकिंग कर जहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं बैंकों में मौजूद लोगों व बैंक कर्मचारियों से कोविड-19 की गाइडलाइन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील की साथ ही लोगों को मास्क का उपयोग करने को भी कहा ।

0 टिप्पणियाँ