जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/जिला प्रबंधक अनुगम विपिन कुमार यादव ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड जनपद जौनपुर द्वारा संचालित योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2021-22 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, नगरी क्षेत्र दुकान निर्माण योजना, धोबी समाज के व्यक्तियों हेतु लॉण्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना एवं टेलरिंग शॉप योजना में पात्र लाभार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन पत्र जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड विकास भवन प्रथम तल जौनपुर एवं संबंधित विकास खंड में सहायक/ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पास जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र के जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2021 निर्धारित की गई है। उक्त हेतु आवेदक अनुसूचित जाति का हो (तहसील द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र संलग्न करें), आवेदक की वार्षिक आय नगरी क्षेत्र में रू. 56460 तथा ग्रामीण क्षेत्र में रू. 46080 से अधिक नहीं होनी चाहिए (तहसील द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र संलग्न करें), दुकान निर्माण योजना में नगरी/ग्रामीण क्षेत्र में उसके पास व्यवसायिक स्थल पर स्वयं की भूमि हो, (जमीन के कागजात एवं नजरी नक्शा संलग्न करें), लॉण्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना में अनुसूचित जाति की उपजाति धोबी को वरीयता दी जाएगी। लॉण्ड्री स्थापित करने का स्थान एवं पता भी अंकित करें। टेलरिंग शॉप योजना में प्रशिक्षित युवक/युवतियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। आवेदन पत्र के साथ फोटो, आय व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बचत खाता की फोटो प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करना है।
0 टिप्पणियाँ