स्थानीय नगर के मोहल्ला चौहट्टा में आज सुबह 11:00 बजे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन कि नगर टीम द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान चलाया गया ओवैसी की पार्टी के बढ़ते हुए कदम से नगर में विपक्षि दलों के खेमे में खलबली मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मछली शहर विधानसभा में ओवैसी की पार्टी अपना प्रत्याशी दमखम के साथ उतारेगी इसी क्रम में बहुत ही तेजी से ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मछली शहर के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर काफी लोगों को दिलाई सदस्यता। चौहट्टा वार्ड से मोहम्मद अमन को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।इस मौके पर बरकत अली फिरोज अहमद मोहम्मद कैफ शहीद अली शफी खान सलीम तौसीफ अंसारी मिर्जा शानू आदि लोग उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ