मछ्ली शहर पवारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनगांव गांव निवासी मोहन देवी पत्नी दयाशंकर यादव को आज तक कोई सरकारी लाभ नहीं मिला सिर्फ चुनाव के समय प्रतिनिधि आते हैं पंचायत चुनाव हो या विधानसभा या लोकसभा आएंगे आश्वासन देकर चले जाएंगे चुनाव के बाद इस परिवार का कोई भी व्यक्ति सुध लेने वाला नहीं है इनके पास रहने के लिए घर नहीं है छोटी छोटी झोपड़ियां बनाकर अपना गुजर-बसर कर रही हैं परंतु बरसात के पानी से बचने के लिए मजबूरन इस परिवार को छप्पर डालकर झोपड़ी में रहना पड़ रहा है यदि कभी कुछ हो गया तो प्रतिनिधि अपनी माया दिखाने चले आएंगे इस समय जरूरत है इस परिवार को आपकी कुछ होने से पहले आप आगे आए और इस परिवार की मदद करें मोहन देवी ने बताया कि हमारे गांव के पूर्व प्रधान 1 वर्ष पूर्व आकर इन झोपड़ी की तस्वीर खींच कर ले गए थे और प्रधान ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपका आवास पास होगा जो आज तक नहीं मिला आवास के इस विषय पर मोहन देवी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से प्रधान के द्वारा सिर्फ फोटो लेने का ही कार्य किया गया है बाकी कुछ नहीं किया गया और प्रधान ने कहा की जब तक आपका आवास नही बन जाता तब तक आप पंचायत भवन मे अपने परिवार के साथ रहो पंचायत भवन में रहने की बात पर मोहन देवी ने बताया कि मैं अपने ही झोपड़ी में रहूंगी यदि हमारे परिवार को खुदा ना खास्ता कुछ अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार ग्राम प्रधान बनगांव और क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि होंगें

0 टिप्पणियाँ