नलकूप ख़राब होने सिचाई की परेशानी

 




रिपोर्ट_मनोज यादव

 अक्षय मेल अमेठी




नलकूप ख़राब होने सिचाई की परेशानी




शुकुलबाजार-अमेठी किसानों की हालत किसी से छुपी नहीं है और ऐसे मे धान की रोपाई करनी हो और पानी का कोई साधन न हो तो धान लगाना बहुत कठिन हो जाता है।सरकार ने बहुत से नलकूप लगवाएं है पर ज्यादातर नलकूप जर्जर अवस्था मे पड़े है। जिसका जीता जागता सबूत शुकुल बाजार विकासखंड के मजरे मांझगावं का है । यहां नलकूप संख्या 155 यमजी लगभग कई महीनो से खराब है जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान भीम सिंह, रमेश सिंह, बृजेश सिंह,अवधेश सिंह, राजकरन, बलकरण आदि लोगो ने इस नलकूप ख़राब होने की शिकायत नलकूप चालक से किया,परन्तु अभी तक कोई भी जिम्मेदार इस नलकूप की ओर ध्यान नहीं दे रहा। किसानो को अपने धान की रोपाई की चिंता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ