मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारी कर ली गई है।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीडियाट्रिक कोविड सेंटर के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि सभी लोग अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर ले। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवजात शिशु एवं बड़ो के लिए लाइफ सपोर्ट सिस्टम के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिए जाने हेतु मास्टर ट्रेनरो को निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारी कर ली गई है। जनपद के जिला अस्पताल में 40 बेड का पीकू वार्ड तैयार कर लिया गया है। तहसील बदलापुर, शाहगंज, केराकत एवं सतहरिया में 12 बेड के पीकू वार्ड बनाए गए हैं। जनपद के बच्चों के चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राइवेट चिकित्सकों के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए है।
              इस अवसर पर सीएमएस डॉ एके शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ राजीव यादव ,मास्टर ट्रेनर डॉ डीके सिंह, डॉ तरुण सिंह, स्टाफ नर्स स्मिता, सोनाली सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ