मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021‘‘ के सम्बन्ध में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किये जाने हेतु आज 29 जून 2021 को ग्राम पंचायत पालपुर, मीरगंज, मनहन, धनेजा में विडियों कान्फे्रसिंग के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वार्षिक कैलेण्डर 2021-22 माह जून 2021 के निर्देशानुसार ‘‘कोविड-19’’व ‘‘कोविड-19’’से पीड़ित के अधिकार एवं उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021‘‘ के सम्बन्ध में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किये जाने हेतु आज 29 जून 2021 को ग्राम पंचायत पालपुर, मीरगंज, मनहन, धनेजा में विडियों कान्फे्रसिंग के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
              इस अवसर पर श्रीमती शिवानी रावत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा उपस्थित ग्रामीण नागरिकों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव, लक्षण, रोकथाम व सावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी, वैक्सीनेशन तथा कोविड-19 संक्रमण की तृतीय लहर के बारे में जागरूक किया गया। कोविड-19 से संक्रमित बच्चे जिन्होने अपने माता-पिता अथवा आय अर्जित करने वाले अभिभावक को खो दिया है ऐसे 0 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 के अन्तर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। इस सम्बन्ध में जिला प्रोबेशन अधिकारी जौनपुर के कार्यालय में आवश्यक प्रपत्रों के साथ प्रस्तुत कर सहायता प्राप्त की जा सकती है, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता ली जा सकती है।
               इस अवसर पर अशोक यादव ग्राम प्रधान मीरगंज, प्रदीप कुमार यादव ग्राम प्रधान पालपुर, अमरनाथ यादव ग्राम प्रधान मनहन, सुनील कुमार निशाद ग्राम प्रधान धनेजा तथा अन्य व्यक्ति कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ