जिला महिला अस्पताल में सीएसआर के द्वारा रु. 62 लाख की लागत से बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला महिला अस्पताल में सीएसआर के द्वारा रु. 62 लाख की लागत से बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में 03 दिन के भीतर ऑक्सीजन प्लांट चालू कर दिया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि ऑक्सीजन प्लांट के द्वारा 100 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
              इस अवसर पर सीएमएस एके शर्मा, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, इंजीनियर राजेश कुलकर्णी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ