रिपोर्ट मनोज यादव
अक्षय मेल अमेठी
ओमप्रकाश राजभर जी राजनीति में सपने तो देखें लेकिन मुंगेरीलाल के नहीं – मंत्री मोहसिन रज़ा
अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे । जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया। मंत्री के पहुंचते ही सीडीओ डॉक्टर अंकुर लाठार व एएसपी विनोद पाण्डेय ने गुलाब के फूलों को देकर उनका अभिवादन किया।
उसके बाद मंत्री मोहसिन रजा अमेठी के मुख्यालय गौरीगंज स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा की समीक्षा की। मंत्री के सामने ही कई लोगों ने वैक्सीन भी लगवाई। उसके मंत्री ने शाहगढ़ ब्लॉक पहुंच ब्लॉक 80 के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। वहां से चलकर मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कोविड 19 के संक्रमण व टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक भी किया।
प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने ओमप्रकाश राजभर पर बयान देते हुए कहा कि राजनीति मे सपने देखे लेकिन मुगंरी लाल जैसे सपने देखना बंद कर दे, क्योंकि राजभर जी सपने देखते हैं लेकिन मुंगरी लाल जैसे सपने देखते हैं, मोहसिन रजा ने कहा कि 2022 मे भी बीजेपी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा विकास और सुरक्षा व्यवस्था मुख्य है जिसपर हम सरकार बनाएंगे।



0 टिप्पणियाँ