जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के संरक्षण एवं अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्ववाधान में बन्दियों को मध्यस्थता, लोक अदालत एवं अन्य विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत की अध्यक्षता में 30 जून 2021 को समय अपराह्न 1ः00 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार, जौनपुर का वर्चुवल निरीक्षण एवं महिला बन्दियों के लाभार्थ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के संरक्षण एवं अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्ववाधान में बन्दियों को मध्यस्थता, लोक अदालत एवं अन्य विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत की अध्यक्षता में 30 जून 2021 को समय अपराह्न 1ः00 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार, जौनपुर का वर्चुवल निरीक्षण एवं महिला बन्दियों के लाभार्थ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
              इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत द्वारा पूॅंछे जाने पर डिप्टी जेलर सुनील दत्त मिश्रा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोई भी बन्दी गम्भीर रूप से बीमार व कोविड मरीज नहीं है। जिला कारागार में कुल 1176 बन्दी है, महिला बन्दियों के साथ रह रहे बच्चों नाश्ता, भोजन आदि की उपलब्धता के सम्बन्ध में पूछे जाने पर महिला बन्दियों द्वारा बताया गया कि बच्चों को समय से नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जाता है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
             सचिव, श्रीमती शिवानी रावत द्वारा बन्दियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान करायी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी प्रदान कराते हुए बन्दियों को पक्षकारों से मध्यस्थता एवं लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण कराये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बन्दियों को कोविड-19 संक्रमण की द्वितीय लहर से सुरक्षा व सावधानियों के बारे मे जानकारी प्रदान कराते हुए मास्क का प्रयोग, उचित सामाजिक दूरी बनाये रखने सेनेटाइजर/साबुन का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि किसी भी बन्दी को वादों में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता होने पर उनके प्रार्थना पत्रा प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। जेल पी0एल0वी0गण को नियमित रूप से सभी बन्दियों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी जेलर सुनील दत्त मिश्रा, जेल पीएलवीगण दीपक, सुरेन्द्र, विमल, विकास व त्रिभुवन यादव तथा अन्य बंदी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ