सड़क दुर्घटना में सिपाही की हुई दर्दनाक मौत






रिपोर्ट_मनोज यादव

अक्षय मेल अमेठी




अमेठी : अनियंत्रित तेज रफ्तार ने आज फिर एक जान ले ली। 


घटना गौरीगज कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित स्टील फैक्ट्री के पास की है। तेज रफ्तार ट्रक की बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गौरीगंज कोतवाली पुलिस को  मृतक के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान सुरेंद्र प्रताप पांडे निवासी पुरे पंडित राजापुर बेला पश्चिम जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है तो वही मृतक की जेब से मिले एक परिचय पत्र से उसकी पहचान पुलिस के सिपाही के रूप में भी हुई है। बताया जाता है कि मृतक वर्तमान में रायबरेली जिले के लालगंज थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था और उसके पिता वर्तमान में मुसाफिरखाना तहसील के फायर ब्रिगेड सेंटर में तैनात हैं।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्यवाही कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ