बरईपार: -
जन आगाह करते हुए लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने अपने माध्यम से लोगों से अपील किया और कहा कि कोरोना वायरस का म्यूटेशन लगातार अपना रुख बदलता जा रहा है जो आक्रामक हो सकता है।आगामी लहर में छोटे बच्चों के लि ज्यादा सावधानी रखनी होगी अभी तक उन्हें वैक्सीन नहीं लगी है ऐसे में उनकी सुरक्षा अभिभावकों व घर में रहने वाले सभी बड़े बुजुर्गों पर हैं।अभिभावक बच्चों को घर से बाहर ना जाने दें यदि वे घर से बाहर जाते हैं तो वापस आने पर अच्छे से हाथों को धोएं व सेनेटाइज करें । बच्चों में किसी तरह के कोविड के लक्षण जैसे सांस फूलना ,बुखार ,आना खासी दर्द होना चक्कर आना आदि जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना डॉक्टर की सलाह से अपने मन से दवाई न ले ।घर में बुखार मापने का थर्मामीटर एवं ऑक्सीजन मापने का ऑक्सीमीटर जरूर खरीद कर रखें व समय-समय पर जांच करते रहे बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नारियल पानी व संतरा ,पाइनएपल,आम,व ताजा फल का सेवन करें, प्रोटीन व विटामिन के लिए दाल ,सोयाबीन दे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें व घर पर ही उनके साथ स्वय खेल कर अभिभावक सकारात्मक व्यवहार रखें उनकी इच्छाओं का दमन ना करे।

0 टिप्पणियाँ