मार्तण्ड साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ द्वारा बुध्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर कवि सम्मेलन सम्पन्न ।




हरि प्रसाद यादव(राज्य ब्यूरो) लखनऊ।
मार्तण्ड साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था, लखनऊ  के तत्वावधान में संस्थाध्यक्ष एस पी रावत के द्वारा आयोजित त्रिविधि पावनी तथागत भगवान बुद्ध  की जयंती, ज्ञान प्राप्ति व महानिर्वाण दिवस व बुध्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन आज दिनांक 26/05/2021 को प्रोफेसर दामोदर मोरे  महाराष्ट्र की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। 
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार गजलकार  अरविंद असर, नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि - वरिष्ठ कवि गीतकार गोदी लाल गांधी, सीतापुर  अति विशिष्ट अतिथि - वरिष्ठ कवयित्रि सुश्री लक्ष्मी करियारे जांजगीर, छत्तीसगढ़, रहीं तथा कविवर सुरेश कुमार राजवंशी के कुशल संयोजन में आनलाइन कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ।कवि सम्मेलन का संचालन सुश्री लक्ष्मी करियारे व                                                                                 शुभारंभ वरिष्ठ कवि सरस्वती प्रसाद रावत लखनऊ की बुध्द वंदना से हुआ। 
कवि पण्डित बेअदब लखनवी लखनऊ, गीतकार राम रतन यादव 'रतन'  उत्तराखण्ड, गीतकारा, आशा मेहर "किरण" रायगढ़ छत्तीसगढ़, डॉ ज्योत्सना सिंह, लखनऊ, गीतकार सूरज श्रीवास, कोरबा छत्तीसगढ़, जमुना देवी गरेवाल, कोरबा छत्तीसगढ़, राम कली कारे, कोरबा छत्तीसगढ़, चितरंजन चौहान हावेरी, कर्नाटक, यशवंत 'यश' सूर्यवंशी भिलाई छत्तीसगढ़, कवि एवं शिक्षक के.एल.बंजारा, रायगढ़ छत्तीसगढ़, सुमन मिश्रा, सीतापुर, नीतू यादव, आजमगढ , वरिष्ठ कवि आचार्य प्रेम शंकर शास्त्री "बेताब" लखनऊ, वरिष्ठ कवि डॉ नरेश सागर "बेखौफ़" हापुड़, वरिष्ठ कवि सुरेश कुमार राजवंशी, लखनऊ  ने तथागत भगवान बुद्ध पर अपनी-अपनी प्रतिनिधि रचना सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। 
इसके उपरांत संस्था अध्यक्ष सरस्वती प्रसाद रावत के द्वारा समस्त साहित्यकारों को  "राहुल सांकृत्यायन बौद्ध सम्मान" से सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम के अन्त में संस्था के अध्यक्ष सरस्वती प्रसाद रावत ने धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया।    
                                                                         

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ