एसीसी ट्रस्ट सीएसआर के अन्तर्गत जिला अस्पताल गौरीगंज में लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट।

एसीसी ट्रस्ट सीएसआर के अन्तर्गत जिला अस्पताल गौरीगंज में लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट।


एसीसी टिकरिया सीमेंट वर्क्स द्वारा जिलाधिकारी को सीएसआर के अंतर्गत जिला अस्पताल गौरीगंज में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने तथा 100 ऑक्सीजन कांसंट्रेटर देने का सौंपा प्रस्ताव पत्र।

अमेठी ।  जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने बताया कि सीएसआर के अन्तर्गत एसीसी टिकरिया सीमेंट वर्क्स द्वारा जिला अस्पताल गौरीगंज में एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने तथा 100 आक्सीजन कांसंट्रेटर देने का प्रस्ताव पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में प्लांट स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। एसीसी टिकरिया सीमेंट वर्क्स के संयंत्र निदेशक अतुल दत्ता ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट की खासियत यह होगी कि यह हर दिन 175 से 200 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन तो करेगा ही साथ ही साथ इससे रिफिलिंग का कार्य भी चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी ने न सिर्फ इसके निर्माण की जिम्मेदारी ली है बल्कि अगले 5 वर्षों तक प्लांट के रखरखाव संबंधी कार्य कर भी खर्चा एसीसी ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्लांट अकेले ही जिले की ऑक्सीजन की मांग की पूर्ति करने में सक्षम होगा, इस प्लांट से ऑक्सीजन का अतिरिक्त भंडारण भी आसान होगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ