कोरोना कंट्रोल रूम के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्रतिदिन कोविड-19 की दवाइयों से संबंधित जानकारी/समस्या के निराकरण आदि के संबंध में जन समुदाय को परामर्श देने का कार्य करेंगे

 अक्षय मेल समाचार जौनपुर
मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने अवगत कराया है की एकीकृत
कोरोना कन्ट्रोल रूम में टेली मेडिसिन हेतु अधिकारी/चिकित्सक की ड्यूटी
लगाई है। नामित अधिकारी/ चिकित्सक एकीकृत कोरोना कंट्रोल रूम के टोल फ्री
हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्रतिदिन कोविड-19 की दवाइयों से संबंधित
जानकारी/समस्या के निराकरण आदि के संबंध में जन समुदाय को परामर्श देने
का कार्य करेंगे साथ ही जन समुदाय इन अधिकारियों/चिकित्सकों से स्वास्थ्य
संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे । इस संबंध में उक्त कार्य के समुचित
ढंग से निर्वहन एवं संबंधित सूचना को संकलित तैयार करने हेतु जिला पिछड़ा
वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य (9918781406) को नोडल अधिकारी
नामित किया है, जिनके द्वारा प्रतिदिन अपने सहयोगी प्रभारियों के माध्यम
से प्रतिदिन मरीजों से दूरभाष के माध्यम से की गई वार्ता तथा दिए गए
परामर्श संबंधित सूचना तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत
करेंगे।
       उन्हाने प्रातः 8ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक सहयोगी प्रभारी
अधिकारी /चिकित्सक के रूप में डाॅ संजय कुमार दुबे, चिकित्सा अधिकारी
आयुर्वेदिक/यूनानी (9919497661) ,डॉ इंद्रपाल चिकित्सा अधिकारी
आयुर्वेदिक/यूनानी (9984235997) एवं टेलीमेडिसिन हेतु डॉ आर. एस. कुशवाहा
(9415621736), सायं 4ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक सहयोगी प्रभारी
अधिकारी /चिकित्सक के रूप में डॉ जयशंकर चिकित्सा अधिकारी
आयुर्वेदिक/यूनानी (8534961263), डॉ प्रदीप कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी
आयुर्वेदिक/यूनानी (9449294509) एवं टेलीमेडिसिन हेतु डॉ चंद्रशेखर (
6307824516) , रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 8ः00 बजे तक सहयोगी प्रभारी
अधिकारी /चिकित्सक के रूप में डॉ रवि कांत वर्मा चिकित्सा अधिकारी
आयुर्वेदिक/यूनानी (8005090251) डा0 श्रीकान्त पाण्डेय 9670259764 एवं
टेलीमेडिसिन हेतु डाॅ आर.के जायसवाल 9451772800 की ड्यिूटी लगायी गयी
हैं।
 मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है सौपे गये कार्य कोरोना
संक्रमण बीमारी के रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से लगाए गए हैं इसलिए
सौपे गए उत्तरदायित्व से विचलन य आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के
संख्यांक-53 मे निहित प्रावधानों के अधीन होगा। अतः शासकीय सेवक के तौर
पर अपना शत-प्रतिशत योगदान देने हेतू निर्देशित किया हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ