अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि नगर अध्यक्ष, भाजपा जौनपुर विकास शर्मा द्वारा अपने शिकायती पत्र में आबकारी विभाग में राजस्व का नुकसान

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि नगर अध्यक्ष, भाजपा जौनपुर विकास शर्मा द्वारा अपने शिकायती पत्र में आबकारी विभाग में राजस्व का नुकसान, छोटे बच्चों का भविष्य खराब होने तथा भांग की दुकान के बगल से गाजा और भांगयुक्त मुनक्का केराना व पान की दुकान से बिक्री किए जाने की शिकायत की गई है। उक्त शिकायती पत्र की जांच मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा जा रही है। उक्त के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना है अथवा कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना है, तो 10 मार्च 2021 तक अपर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से अपराहन 2.00 के मध्य उपस्थित होकर अपना बयान/साक्ष्य आदि अंकित करा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ