जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं आत्मनिर्भर भारत योजनान्तर्गत माह-नवम्बर, 2020 में वितरणोंपरान्त जनपद के उचित दर विक्रेताओं के पास अवशेष चने बचे हुए है, जिस पर शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि उक्त अवशेष चने को माह-मार्च, 2021 में अन्त्योदय कार्डधारको में नियमित योजना के खाद्यान्न वितरण के साथ 05 मार्च 2021 से 18 मार्च 2021 के मध्य वितरण किया जाये। उक्त के क्रम में स्पष्ट करना है कि अधिकांश उचित दर विक्रेताओं के यहां सम्बद्ध अन्त्योदय कार्ड के सापेक्ष चने की मात्रा अत्यन्त कम है, इसलिए जिलाधिकारी के अनुमोदनोंपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि विक्रेताओं के पास अवशेष चने को प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर प्रति अन्त्योदय राशनकार्ड 01 किग्रा0 की दर से चने का वितरण सुनिश्चित किया जाये। जिन उ0द0 विक्रेताओं के पास उनसे सम्बद्ध अन्त्योदय कार्ड के सापेक्ष चने का अवशेष अधिक है, वे विक्रेता अपने पूर्ति निरीक्षक से सम्पर्क कर उक्त चने को नजदीकी उचित दर विक्रेता को निःशुल्क हस्तान्तरण करेंगे और प्रति अन्त्योदय कार्ड 01 किग्रा0 चना निःशुल्क वितरण करेंगे। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त चने का वितरण पर्यवेक्षणीय/नोडल अधिकारी की उपस्थिति में सुनिश्चित करते हुए वितरण अभिलेख सुरक्षित रखेंगे।

0 टिप्पणियाँ