प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने बताया कि माननीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव 6 मार्च को 9.00 बजे से 11.00 बजे तक जनसंपर्क कार्यालय में जनता से भेंट एवं जनसुनवाई करेंगे। 07 मार्च को 10 बजे ग्राम हड़ही, ब्लाक शाहगंज में बिंद बस्ती में, 1.00 बजे ग्रामसभा तरसावा में ब्राह्मण बस्ती में मनरेगा द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास तत्पश्चात ग्राम तरसावा ब्लॉक शाहगंज में चौपाल लगाएंगे। 4.30 बजे शाहगंज मार्ग ग्रामसभा आर्यनगर कला राजभर बस्ती में मनरेगा द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास, 6.00 बजे जिला अपराध निरोधक कमेटी डाक बंगला खुटहन में पदाधिकारी के साथ शपथ सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

0 टिप्पणियाँ