जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सिकरारा थाने में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सिकरारा थाने में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया एवं अवशेष को संबंधित अधिकारियों को देकर निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार शीघ्र कराना सुनिश्चित कराएं।   
            जिलाधिकारी द्वारा सिकरारा थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील दिवस, त्योहार रजिस्टर, तामीला रजिस्टर, अपराध रजिस्टर की जांच की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गुंडा एक्ट तथा गैंगस्टर के मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाए। जिला बदर अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई किए जाने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि थाने पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्वक किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ