जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी संचारी रोग अभियान को गंभीरता से लेते हुए अभियान को सफल बनायें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिले में दस्तक/विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा द्वारा अभियान के तहत नोडल विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी संचारी रोग अभियान को गंभीरता से लेते हुए अभियान को सफल बनायें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि झाड़ियों की कटाई,  हैंडपंप की मरम्मत, प्लेटफार्म रिपेयर के कार्य में तेजी लाएं और लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि संचारी रोग के बारे में जागरूकता कार्यक्रम एवं फागिंग कराया जाए। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि सुकर पालको का संवेदीकरण किया जाए। ए डी आई ओ एस रमेश यादव को निर्देश दिया कि संचारी रोग से कैसे बचा जाए इसके बारे में बच्चों को अवश्य जागरूक करें। 
        इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार, डॉ आर के सिंह, डॉक्टर बी पी सिंह सहित सभी अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ