जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि माह-मार्च 2021 में नियमित योजना के खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत 05.मार्च 2021 से 18 मार्च 2021 के मध्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाना है। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ0टी0पी0 वैरीफिकेशन के वितरण की तिथि अर्थात 18.मार्च 2021 की गयी है। यह भी अवगत कराना है कि वि0ख0-करंजाकला, तहसील-सदर के 40 उ0द0 दुकानों पर केवल अन्त्योदय कार्डधारकों को इस माह मार्च, 2021 में 15 किग्रा0 गेहूँ, 05 किग्रा0 मक्का व 15 किग्रा0 चावल का वितरण किया जाना है। गेहूँ व चावल का वितरण निर्धारित मूल्य क्रमशः रू0-2.00 व रू0-3.00 प्रति किग्रा0 एवं मक्का रू0-01.00 प्रति किग्रा0 की दर से वितरण किया जायेगा। उपरोक्त के क्रम में जनपद-जौनपुर के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि 05 मार्च 2021 से 18 मार्च 2021 में होने वाले खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रातः काल 08ः00 बजे से सायंकाल 06.00 बजे तक, पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशों का पालन कराते हुए नियमानुसार वितरण किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ