मिशन शक्ति के तहत प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु केन्द्र/राज्य सरकार की पहुचानें के दृष्टिगत उपलब्ध संसाधनों से प्रचार-प्रसार करने के साथ प्रतिदिन की प्रगति विवरण फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
मिशन शक्ति के तहत प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु केन्द्र/राज्य सरकार की पहुचानें के दृष्टिगत उपलब्ध संसाधनों से प्रचार-प्रसार करने के साथ प्रतिदिन की प्रगति विवरण फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय/उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम की टर्मलोन/शैक्षिक ऋण योजना आदि योजनाओं में व स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के सम्बन्ध में भी उन्हें जागरूक कराया जा रहा है। इसके अलावा मदरसों को रोटेशन वाइज कार्ययोजना के साथ साथ दिन प्रतिदिन साफ-सफाई, स्वच्छ पेय जल व्यवस्था व बेहतर शैक्षिक पर्यावरण रखने हेतु भी जागरूक किया जाना है। इससे सम्बन्धित कार्यक्रम मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम मछलीशहर, मदरसा जौहरूल उलूम मड़ियाहूॅ, मदरसा बैतुल उलूम चोरारी मड़ियाहूॅ, मदरसा अबरे रहमत मझगवां कला, मदरसा चश्मे हयात रेहटी, मदरसा उमर आसिम लिलबनात मुर्की, मदरसा जामिया मोमिना लिलबनात सिपाह, मदरसा इस्लामियां गिरधरपुर औरही, मदरसा समदानिया शुदनीपुर मड़ियाहूॅ, मदरसा जामिया दारूस्सलाम शेखपुर गोपालापुर, मदरसा दारूल इरफान बोदकपुर, मदरसा मारियां ओरियन्टल कालेज, मदरसा निस्वां ओरियन्टल कालेज मुल्लाटोला, मदरसा दर्सगाह मारूफपुर, मदरसा हुसैनिया भण्डरिया टोला मड़ियाहूॅ, मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक सदर आदि द्वारा कार्यास्थल पर उत्पीड़न के विरूद्ध संगोष्ठी के बारे में जानकारी कार्यक्रम का आयेाजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ