अक्षय मेल समाचार जौनपुर
न्यायालय बाल कल्याण समिति जौनपुर के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सदस्य आनंद प्रेमघन सरोज, डॉक्टर सुभाष चंद्र मिश्रा, धनंजय कुमार सिंह, ममता श्रीवास्तव के समक्ष चाइल्ड लाइन जौनपुर के समन्वय राजकुमार पांडेय, शालिनी मौर्या द्वारा एक लावारिस नवजात शिशु (बालिका) उम्र 11 दिन को प्रस्तुत किया। नवजात बालिका 17 फरवरी को थाना सरायख्वाजा अंतर्गत ग्राम हमजापुर सड़क के किनारे सरपत के झुरमुट में लावारिस अवस्था में पाई गई। नवजात बालिका को चिकित्सीय सुविधा हेतु जिला महिला चिकित्सालय एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। नवजात बालिका के स्वस्थ होने पर शिशु गृह जमालपुर मोहम्मदाबाद गोहाना मऊ में संरक्षण हेतु आदेश पारित कर 108 एंबुलेंस द्वारा संरक्षित कराने हेतु चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया।

0 टिप्पणियाँ