आंशिक रूप से प्रभावित हुई ग्राम पंचायत बहादुरपुर की त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित।

आंशिक रूप से प्रभावित हुई ग्राम पंचायत बहादुरपुर की त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित।


अक्षय मेल
अमेठी । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) श्री अरुण कुमार ने बताया कि दिनांक 05.02.2021 के परिसीमन के कारण आंशिक रूप से प्रभावित हुई जनपद अमेठी के  विकासखंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर की त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली का  विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा,  जिस के क्रम में उन्होंने बताया कि  प्रभावित ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की  रिसफलिंग करते हुए ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटकर पांडुलिपि दिनांक 6 फरवरी 2021 से 23 फरवरी 2021 तक तैयार की जाएगी।  इसी क्रम में  ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 24 फरवरी 2021 को, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण दिनांक 24 फरवरी 2021 से 26 फरवरी 2021 तक, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने का दिनांक 24 फरवरी 2021 से 2 मार्च 2021 तक, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 3 मार्च 2021 से 8 मार्च 2021 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों के पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही दिनांक 9 मार्च 2021 से 14 मार्च 2021 तक तथा निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन दिनांक 15 मार्च 2021  को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति जिसने 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और जो ग्राम पंचायत के किसी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) में मामूली तौर से निवासी हो उस प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) की निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकरण का हकदार होगा, साथ ही यदि वह अन्यथा रजिस्ट्रीकरण हेतु अनर्ह न हो, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र अधिकार के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कराने के साथ सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त संबंधित कार्यालयों की सूचना पट पर भी कार्यक्रम प्रदर्शित करेंगे,  साथ ही उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई पूर्ण की जाएगी व निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी साथ ही उन्होंने समस्त संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण की समस्त कार्यवाही में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी वर्तमान दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ